बरमूडा में कट में प्रवेश से चूके लाहिड़ी, अटवाल अगले दौर में

Ads

बरमूडा में कट में प्रवेश से चूके लाहिड़ी, अटवाल अगले दौर में

  •  
  • Publish Date - October 30, 2021 / 11:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

पोर्ट रॉयल ( बरमूडा ), 30 अक्टूबर ( भाषा ) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी बटरफील्ड बरमूडा चैम्पियनशिप से बाहर हो गए लेकिन अर्जुन अटवाल ने दो दौर के बाद कट में प्रवेश कर लिया ।

डेनियल चोपड़ा भी कट में प्रवेश नहीं कर सके जबकि भारतीय मूल के अमेरिकी साहित थीगाला ने कट में जगह बनाई ।

अटवाल ने 70 . 72 का स्कोर किया जबकि लाहिड़ी तीन शॉट से चूक गए । चोपड़ा ने 73 . 70 स्कोर किया ।

कनाडा के टेलर पेंड्रिथ ने एकल बढत हासिल कर ली है ।

भाषा

मोना

मोना