लाहिड़ी ने नार्दर्न ट्रस्ट गोल्फ कट में प्रवेश किया

Ads

लाहिड़ी ने नार्दर्न ट्रस्ट गोल्फ कट में प्रवेश किया

  •  
  • Publish Date - August 21, 2021 / 10:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

न्यूजर्सी, 21 अगस्त ( भाषा ) भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने नार्दर्न ट्रस्ट गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दो अंडर 69 का स्कोर करके कट में प्रवेश कर लिया ।

उनका स्कोर चार अंडर रहा और वह संयुक्त 36वें स्थान पर हैं जबकि कल वह संयुक्त 15वें स्थान पर थे ।

लाहिड़ी को अगला प्लेआफ यानी बीएमडब्ल्यू चैम्पियनशिप खेलने के लिये दसवें स्थान के आसपास रहना होगा । वह अभी शीर्ष दस से चार स्ट्रोक्स पीछे है ।

स्पेन के जोन राहम उनसे आठ स्ट्रोक आगे शीर्ष पर हैं ।

भाषा मोना

मोना