लाहिड़ी ने 77 का निराशाजनक कार्ड खेला, संयुक्त 52वें स्थान पर खिसके

लाहिड़ी ने 77 का निराशाजनक कार्ड खेला, संयुक्त 52वें स्थान पर खिसके

लाहिड़ी ने 77 का निराशाजनक कार्ड खेला, संयुक्त 52वें स्थान पर खिसके
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 4, 2020 7:08 am IST

जैकसन, चार अक्टूबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी को सैंडरसन फार्म्स चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उन्होंने पांच ओवर 77 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 52वें स्थान पर खिसक गये।

लाहिड़ी ने इस प्रदर्शन से 2020 में जनवरी में अमेरिकी एक्सप्रेस में अपने खराब स्कोर की बराबरी की। वह संयुक्त सातवें स्थान पर चल रहे थे लेकिन इस निराशाजनक प्रदर्शन से वह संयुक्त 52वें स्थान पर खिसक गये।

वह दूसरे दौर के बाद शीर्ष पर चल रहे कीगन ब्रैडले से पांच शॉट पीछे थे लेकिन अब वह संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे कैमरन डेविस, सर्गियो गार्सिया और जेअी पोस्टन से 11 शॉट पीछे हो गये हैं।

लाहिड़ी को अगले हफ्ते लास वेगास में श्राइनर्स चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल ओपन में जगह बनाने के लिये शीर्ष 10 में रहना होगा।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में