लाहिड़ी ने लय हासिल किया, बारबासोल चैंपियनशिप में संयुक्त 18वें स्थान पर

Ads

लाहिड़ी ने लय हासिल किया, बारबासोल चैंपियनशिप में संयुक्त 18वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - July 18, 2021 / 09:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

निकलसविले (अमेरिका), 17 जुलाई (भाषा) ओलंपिक टिकट कटा चुके भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी  बारबासोल चैंपियनशिप के तीसरे दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर है।

तोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले अपने आखिरी टूर्नामेंट के  शुरूआती दो दौर में उन्होंने  68 और 67 का स्कोर किया था जिससे उनका कुल योग 13 अंडर का है।

उन्होंने इस दौरान तीसरे दौर में एक ईगल, चार बर्डी और दो बोगी की।

जेटी पोस्टॉन (66) कुल 19 अंडर के योग के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं।

भाषा आनन्द पंत

पंत