लाहिड़ी की प्लेयर्स चैंपियनशिप में खराब शुरुआत

लाहिड़ी की प्लेयर्स चैंपियनशिप में खराब शुरुआत

लाहिड़ी की प्लेयर्स चैंपियनशिप में खराब शुरुआत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: March 12, 2021 5:37 am IST

पोंटे वेद्रा बीच (अमेरिका), 12 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी की प्लेयर्स चैंपियनशिप में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पहले दौर में छह ओवर 78 का स्कोर बनाया।

लाहिड़ी ही नहीं कई शीर्ष खिलाड़ियों को भी पहले दौर में संघर्ष करना पड़ा। लाहिड़ी को अब कट में जगह बनाने के लिये अगले दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

सर्जियो गर्सिया ने सात अंडर 65 का स्कोर बनाया और वह ब्रायन हर्मन से दो शॉट आगे शीर्ष पर हैं। उन्होंने दो ईगल्स और एक बर्डी के साथ पहले दौर का समापन किया।

लाहिड़ी ने 10वें होल से शुरुआत की और वह पहले छह होल में ही चार बोगी कर बैठे। उन्होंने 16वें होल में अपनी पहली बर्डी बनायी लेकिन 18वें होल में फिर शॉट गंवा गये। इसके बाद उन्होंने पांचवें होल में बोगी जबकि नौवें होल में बर्डी बनाकर दिन का अंत किया।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में