लक्ष्य सेन डेनमार्क ओपन क्वार्टर फाइनल में हारे

लक्ष्य सेन डेनमार्क ओपन क्वार्टर फाइनल में हारे

लक्ष्य सेन डेनमार्क ओपन क्वार्टर फाइनल में हारे
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: October 22, 2022 10:37 am IST

ओडेन्से, 22 अक्टूबर ( भाषा ) राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन लक्ष्य सेन डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जापान के कोडाइ नाराओका से हारकर बाहर हो गए ।

विश्व चैम्पियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता सेन को युवा ओलंपिक 2018 के कांस्य पदक विजेता नाराओका के खिलाफ 17 . 21, 12 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी ।

दोनों अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर पहले भी तीन बार खेल चुके हैं लेकिन दो बार जापानी खिलाड़ी को जीत मिली है ।

नाराओका ने शुरू ही से मैच में बढत बना ली थी । शुरू में 5 . 2 की बढत बनाने के बाद उन्होंने 13 . 9 की बढत कर ली । सेन ने एक समय 15 . 14 की बढत बना ली लेकिन जापानी प्रतिद्वंद्वी ने तेजी से वापसी की ।

दूसरे गेम में नाराओका ने सेन को वापसी का कोई मौका ही नहीं दिया ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में