लालरिंजुआला के गोल से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु एफसी को बराबरी पर रोका

Ads

लालरिंजुआला के गोल से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु एफसी को बराबरी पर रोका

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 08:25 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 08:25 PM IST

बेंगलुरु, 22 फरवरी (भाषा) बेंगलुरु एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबला रविवार को यहां 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

बेंगलुरु एफसी ने पहले हाफ में ब्रायन सांचेज के 18वें मिनट के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने दूसरे हाफ में लालरिंजुआला के 68वें मिनट के गोल से बराबरी हासिल की।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के शुरुआती दबाव के बावजूद पहला गोल बेंगलुरु ने किया। अशिक कुरुनियां ने ब्रायन को बाएं किनारे से पास दिया और अर्जेंटीनी खिलाड़ी ने दाएं पैर से गोल कर टीम का खाता खोला।

मैच के 64वें मिनट में मैदान पर आये लालरिंजुआला ने तुरंत प्रभाव दिखाया। इस स्थानापन्न खिलाड़ी ने 68वें मिनट में अशीर से गेंद लेकर शानदार नियंत्रण बनाया और गुरप्रीत के ऊपर से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

मैच का निर्णायक गोल नहीं होने के कारण मुकाबला रोमांचक अंदाज में बराबरी पर समाप्त हुआ।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर