लक्ष्मीरतन शुक्ला ही रहेंगे बंगाल के मुख्य कोच, तिवारी अंडर 19 टीम के कोच

Ads

लक्ष्मीरतन शुक्ला ही रहेंगे बंगाल के मुख्य कोच, तिवारी अंडर 19 टीम के कोच

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 12:10 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 12:10 PM IST

कोलकाता, 28 मई (भाषा) बंगाल क्रिकेट संघ (कैब)ने लक्ष्मीरतन शुक्ला को प्रदेश की रणजी टीम का मुख्य कोच बरकरार रखा है जबकि महाराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सुरेंद्र भावे 2026 . 27 सत्र के लिये सहायक कोच होंगे ।

कैब ने 24 अप्रैल को कोच के पदों के लिये आवेदन मंगवाये थे जिससे लग रहा था कि 2022 से इस पद पर काबिज शुक्ला की छुट्टी हो सकती है ।

कैब ने एक बयान में कहा ,‘‘ उत्कृष्टता और पारदर्शिता के शीर्ष मानदंडों को बनाये रखने के लिये स्वतंत्र चयन समिति ने उम्मीदवारों का चुनाव किया । समिति में अरूण लाल, देवांग गांधी और कल्याण चौधरी जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिेकेटर थे ।’’

शुक्ला के कोच रहते बंगाल 2022 . 23 में रणजी ट्रॉफी फाइनल में और दो बार सेमीफाइनल में पहुंचा ।

भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी को बंगाल की अंडर 19 टीम का कोच बनाया गया है । दत्तात्रेय मुखर्जी सहायक कोच होंगे ।

भारत के पूर्व विकेटकीपर रिधिमान साहा अंडर 23 टीम के मुख्य कोच रहेंगे । अनुस्तूप मजूमदार को अंडर 16 टीम का कोच बनाया गया है ।

भाषा मोना

मोना