लीड्स ने क्रिस्टल पैलेस को गोल रहित बराबरी पर रोका

लीड्स ने क्रिस्टल पैलेस को गोल रहित बराबरी पर रोका

लीड्स ने क्रिस्टल पैलेस को गोल रहित बराबरी पर रोका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: April 26, 2022 10:16 am IST

लंदन, 26 अप्रैल (एपी) लीड्स ने सोमवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में क्रिस्टल पैलेस को गोल रहित बराबरी पर रोका।

लीड्स ने इस ड्रॉ के साथ निचली लीग में खिसकने का खतरा झेल रही टीम पर पांच अंक की बढ़त बना ली है।

लीड्स को हालांकि अगर निचली लीग में खिसकने से बचना है तो अंतिम पांच मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा जिसमें उसकी भिड़ंत मैनचेस्टर सिटी, आर्सेनल और चेल्सी जैसी दिग्गज टीम से होनी है।

पैलेस ने इस ड्रॉ के साथ लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ा लेकिन टीम 14वें स्थान पर ही बनी हुई है। टीम ने हालांकि अंक तालिका में तीन निचली टीम पर नौ अंक की बढ़त बना रखी है।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में