लीस्टर ने ईपीएल में पहली जीत दर्ज की

Ads

लीस्टर ने ईपीएल में पहली जीत दर्ज की

  •  
  • Publish Date - October 4, 2022 / 11:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

लीस्टर, चार अक्टूबर (एपी) लीस्टर सिटी ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 4-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के इस सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की।

लीस्टर ने आठवें मैच में जीत का स्वाद चखा जिससे वह अंतिम स्थान से ऊपर 19वें नंबर पर पहुंचने में सफल रहा।

नॉटिंघम फॉरेस्ट के लीस्टर के समान चार अंक हैं लेकिन गोल अंतर में पिछड़ने के कारण वह अंतिम स्थान पर खिसक गया है। इन दोनों टीम ने अब तक छह-छह मैच गंवाए हैं।

लीस्टर की इस जीत में जेम्स मैडिसन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो गोल किए जबकि हार्वे बर्न्स और पैटसन डाका ने एक-एक गोल किया।

इस मैच में लीस्टर ने शुरू से हमलावर तेवर अपनाए जिसका उसे फायदा मिला।

एपी पंत

पंत