Indian technical officer Tokyo olympic : तोक्यो ओलंपिक मुक्केबाजी में अकेले भारतीय तकनीकी अधिकारी होंगे लेनी डिगामा

Ads

Indian technical officer Tokyo olympic : तोक्यो ओलंपिक मुक्केबाजी में अकेले भारतीय तकनीकी अधिकारी होंगे लेनी डिगामा

  •  
  • Publish Date - July 19, 2021 / 08:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

Indian technical officer Tokyo olympic

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) अनुभवी लेनी डिगामा तोक्यो ओलंपिक की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अकेले भारतीय तकनीकी अधिकारी होंगे। वहां वह दो अन्य के साथ रेफरी और जजों का मूल्यांकन करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि डिगामा कोविड-19 से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद तोक्यो के लिये रवाना होंगे।

भारत के नौ मुक्केबाज (पांच पुरुष और चार महिला) 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे।

गोवा के 67 वर्षीय डिगामा अनुभवी तकनीकी अधिकारी हैं। उन्हें रेफरी-जज का कई दशक का अनुभव है। उन्होंने कई विश्व और महाद्वीपीय चैंपियनशिप में रेफरी और जज के रूप में हिस्सा लिया है। वह मई में दुबई में एशियाई चैंपियनशिप में भी रेफरी और जजों का मूल्यांकन करने वाले एक अधिकारी थे।

भाषा

पंत

पंत