लेवांटे और कैडिज ने 2-2 से ड्रा खेलकर सत्र का अंत किया

लेवांटे और कैडिज ने 2-2 से ड्रा खेलकर सत्र का अंत किया

लेवांटे और कैडिज ने 2-2 से ड्रा खेलकर सत्र का अंत किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: May 22, 2021 5:37 am IST

मैड्रिड, 22 मई (एपी) लेवांटे और कैडिज ने स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा के अपने आखिरी मैच में 2—2 से ड्रा खेलकर अपने सत्र का अंत किया।

यह कैडिज के मिडफील्डर अगस्टो फर्नाडीज और रेफरी एस्ट्राडा फर्नाडीज का आखिरी मैच था। इन दोनों ने इस मैच से पूर्व ही संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

वेलेंसिया में खेले गये इस मैच के लिये 5000 दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी गयी थी।

लेवांटे पिछले आठ मैचों में कोई जीत दर्ज नहीं कर पाया और वह 20 टीमों की तालिका में 14वें स्थान पर रहा। कैडिज भी पिछले तीन मैचों से जीत हासिल नहीं कर पाया था और वह 12वें स्थान पर रहा।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में