लीवरपूल ने बेनफिका को हराया

Ads

लीवरपूल ने बेनफिका को हराया

  •  
  • Publish Date - April 6, 2022 / 11:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

लिस्बन, छह अप्रैल (एपी) लीवरपूल ने चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में मंगलवार को यहां बेनफिका को 3-1 से हरा दिया।

छह बार के चैंपियन लीवरपूल की ओर से इब्राहिम कोनाटे (17वें मिनट), सादियो माने (34वें मिनट) और लुई डियाज (87वें मिनट) ने गोल दागे।

बेनफिका की तरफ से एकमात्र गोल 49वें मिनट में डार्विन नुनेज ने किया।

प्री क्वार्टर फाइनल में एजेक्स को हराने वाली बेनफिका की टीम 2016 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल खेल रही है।

एपी सुधीर

सुधीर

ताजा खबर