जांघ की चोट के कारण लोरेंजो मुसेटी फ्रेंच ओपन से बाहर

जांघ की चोट के कारण लोरेंजो मुसेटी फ्रेंच ओपन से बाहर

जांघ की चोट के कारण लोरेंजो मुसेटी फ्रेंच ओपन से बाहर
Modified Date: May 13, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: May 13, 2026 9:30 pm IST

रोम, 13 मई (एपी) इटली के टेनिस खिलाड़ी लोरेंजो मुसेटी जांघ में चोट लगने के कारण इस महीने फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

10वीं रैंकिंग पर काबिज मुसेटी पिछले साल पेरिस में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। उन्होंने बुधवार को इस खबर की घोषणा की।

यह घोषणा इटैलियन ओपन में कैस्पर रूड से हारने के ठीक अगले दिन की गई। इसी मैच के दौरान उन्हें अपनी बाईं जांघ का उपचार करवाना पड़ा था।

मुसेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘कल के मैच के बाद मैंने मेडिकल जांच करवाई जिसमें ‘रेक्टस फेमोरिस’ (जांघ की एक मांसपेशी) में चोट का पता चला। इस चोट के ठीक होने के लिए कई हफ्तों के आराम और रिकवरी की जरूरत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, इसका मतलब है कि मैं हैम्बर्ग और रोलां गैरों में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा। यह स्वीकार करना मेरे लिए बेहद मुश्किल है। ’’

एपी नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में