लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार विश्व मुक्केबाजी के पहले भारतीय तकनीकी प्रतिनिधि बने

Ads

लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार विश्व मुक्केबाजी के पहले भारतीय तकनीकी प्रतिनिधि बने

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 06:18 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 06:18 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार विश्व मुक्केबाजी के महाद्वीपीय तकनीकी प्रतिनिधि के रूप में योग्यता हासिल करने वाले पहले भारतीय अधिकारी बन गए हैं।

विश्व मुक्केबाजी खेल की अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने इस उपलब्धि की पुष्टि की और यह भी घोषणा की कि राजेंद्रन रविंद्रन ने महाद्वीपीय आईटीओ (इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशियल) विश्व मुक्केबाजी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

बीएफआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘‘भारतीय मुक्केबाजी रिंग के अंदर और बाहर, हर जगह धूम मचा रही है। कर्नल मनोज कुमार और राजेंद्रन रविंद्रन को विश्व मुक्केबाजी में उनकी हालिया नियुक्तियों और उपलब्धियों के लिए बधाई।’’

भारतीय मुक्केबाजी दल हाल ही में मंगोलिया के उलानबटोर में संपन्न एशियाई चैंपियनशिप से पांच स्वर्ण सहित 16 पदक लेकर लौटा है।

भाषा आनन्द मोना

मोना