मदप्पा ने जीता चेन्नई ओपन गोल्फ खिताब

Ads

मदप्पा ने जीता चेन्नई ओपन गोल्फ खिताब

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 05:11 PM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 05:11 PM IST

चेन्नई, 11 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर विराज मदप्पा ने शुक्रवार को यहां अंतिम दौर में बिना बोगी के आठ अंडर 64 का कार्ड खेलकर एक करोड़ पुरस्कार राशि के चेन्नई ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

कोलकाता के मदप्पा ने वापसी करते हुए बीती रात शीर्ष पर चल रहे अजीतेश संधू की तीन शॉट की बढ़त समाप्त की।,

अठाईस वर्षीय मददप्पा (72-67-63-64) इस तरह 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की। उन्होंने कुल 22 अंडर 266 का स्कोर बनाकर अपना चौथा पेशेवर खिताब जीता। वह 2018 में एशियाई टूर पर खिताब जीतने वाले युवा भारतीय गोल्फर बने थे।

इस जीत से वह 23,90,042 रुपये की कमाई से 2026 डीपी विश्व पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 44वें से 22वें स्थान पर पहुंच गए और डीपी विश्व भारत चैंपियनशिप में अपना स्थान पक्का किया।

चंडीगढ़ के संधू (65-66-68-68) ने चार अंडर 68 का कार्ड खेला और उन्हें 10 लाख रूपये मिले जिससे वह 33,47,375 रूपये की कमाई से ऑर्डर ऑफ मेरिट में 21वें से 15वें स्थान पर पहुंच गए।

नोएडा के अमरदीप मलिक (67-68-69-67) 33,75,548 की कमाई से 19वें से 14वें स्थान पर पहुंच गए।

दिल्ली के राशिद खान (66-68-72-66) ने अंतिम दौर में छह अंडर 66 का कार्ड खेलकर चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने 52,70,309 की कमाई से ऑर्डर ऑफ मेरिट में अपना छठा स्थान मजबूत किया।

भाषा नमिता मोना

मोना