मैड्रिड ने बेटिस से ड्रॉ खेला

मैड्रिड ने बेटिस से ड्रॉ खेला

मैड्रिड ने बेटिस से ड्रॉ खेला
Modified Date: March 6, 2023 / 12:00 pm IST
Published Date: March 6, 2023 12:00 pm IST

मैड्रिड, छह मार्च ( एपी ) कोपा डेल रे सेमीफाइनल के पहले चरण में मैड्रिड को 1 . 0 से हराने वाली बार्सीलोना ने स्पेनिश लीग फुटबॉल में वालेंशिया को एक गोल से हराकर दूसरे स्थान पर काबिज मैड्रिड पर नौ अंक की अहम बढत ले ली ।

वहीं मैड्रिड ने रीयाल बेटिस से गोलरहित ड्रॅा खेला ।

बार्सीलोना के लिये पहले हाफ में विजयी गोल राफिन्हा ने दागा । वहीं दूसरे मैच में मैड्रिड ने गेंद पर नियंत्रण बनाये रखा लेकिन विनिशियस जूनियर, करीम बेंजीमा और रौद्रिगो गोल करने में नाकाम रहे ।

बार्सीलोना और मैड्रिड आखिरी लीग मैच 19 मार्च को कैंप नोउ में खेलेंगे ।

अन्य मैचों में वालाडोलिड ने एस्पानियोल को 2 . 1 से हराया । वहीं रायो वालेकानो ने एथलेटिक बिलबाओ से गोलरहित ड्रॉ खेला ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में