महिंद्रा रेसिंग के निक डी व्रीस ने फॉर्मूला ई विश्व चैंपियनशिप का मोनाको ई-प्री जीता

Ads

महिंद्रा रेसिंग के निक डी व्रीस ने फॉर्मूला ई विश्व चैंपियनशिप का मोनाको ई-प्री जीता

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 09:12 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 09:12 PM IST

मोनाको, 16 मई (भाषा) निक डी व्रीस ने शनिवार को एफआईए फॉर्मूला ई विश्व चैम्पियनशिप के नौवें दौर में महिंद्रा रेसिंग के लिए अपनी पहली जीत दर्ज की।

नीदरलैंड के इस ड्राइवर ने शुरुआती पंक्ति से आगाज करते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी और महिंद्रा रेसिंग को लगभग पांच वर्षों में पहली जीत दिलाने में मदद की। यह जेन-थ्री युग में भी महिंद्रा रेसिंग की पहली जीत है।

डी व्रीस ने जगुआर रेसिंग के मिच इवांस और कपरा किरो के पेपे मार्टी को पछाड़ते हुए अपने करियर की पांचवीं और बर्लिन 2022 के बाद पहली बार सफलता का स्वाद चखा।

डी व्रीस ने रेस के दौरान कई चुनौतियों का समाना करते हुए अपने पीछे चल रही कारों से तीन सेकंड की स्पष्ट बढ़त बना ली।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता