मैनचेस्टर सिटी के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

Ads

मैनचेस्टर सिटी के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

  •  
  • Publish Date - December 25, 2020 / 12:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

मैनचेस्टर, 25 दिसंबर ( एपी ) मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी गैब्रियल जीसस और काइल वॉकर कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं ।

टीम ने कहा कि स्टाफ के दो सदस्य भी पॉजिटिव पाये गए हैं । ये सभी प्रीमियर लीग और सरकार के प्रोटोकॉल के तहत पृथकवास पर हैं ।

ब्राजील के फारवर्ड जीसस ने इस सत्र में चार ही गोल किये हैं जबकि पिछले सत्र में 53 मैचों में 23 गोल किये थे । इंग्लैंड के डिफेंडर वॉकर का यह सिटी के साथ चौथा सत्र है ।

एपी

मोना नमिता

नमिता