मैनचेस्टर युनाइटेड ने ईस्ट बंगाल को ‘नये सफर‘ पर बधाई दी

मैनचेस्टर युनाइटेड ने ईस्ट बंगाल को ‘नये सफर‘ पर बधाई दी

मैनचेस्टर युनाइटेड ने ईस्ट बंगाल को ‘नये सफर‘ पर बधाई दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: September 8, 2020 1:51 pm IST

कोलकाता, आठ सितंबर ( भाषा ) प्रीमियर लीग दिग्गज मैनचेस्टर युनाइटेड ने ईस्ट बंगाल के इंडियन सुपर लीग में पदार्पण पर प्रसन्नता जताते हुए इस फुटबॉल क्लब को शताब्दी पूरी होने की बधाई दी है ।

कोलकाता के श्री सीमेंट ने पिछले सप्ताह ईस्ट बंगाल में 76 प्रतिशत हिस्सा खरीदने के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये जिससे इस क्लब का आईएसएल में पदार्पण तय हो गया ।

मैनचेस्टर युनाइटेड के टूर निदेशक क्रिस्टोफर कोमेनाल्सो ने ईस्ट बंगाल के महासचिव कल्याण मजूमदार को पत्र में लिखा ,‘‘हमें खुशी है कि ईस्ट बंगाल इस साल इंडियन सुपर लीग में नजर आयेगा ।’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ हम आपको नये सफर के लिये शुभकामना देते हैं ।क्लब के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें ।’’

इसमें यह भी लिखा था ,‘‘ हम ईस्ट बंगाल क्लब और उसके लाखों समर्थकों को शताब्दी वर्ष समारोहों की भी बधाई देते हैं ।हमें क्लब के समृद्ध इतिहास और रंग बिरंगे सफर की जानकारी है जो एक अगस्त 1920 से चला आ रहा है।’’

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में