मानसी ने रजत पदक जीता, तन्वी और कोमल को कांस्य
मानसी ने रजत पदक जीता, तन्वी और कोमल को कांस्य
ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया), 22 अगस्त (भाषा) मानसी लाथेर ने यहां चल रही अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता जबकि तन्वी मगदुम और कोमल ने कांस्य पदक हासिल किए।
मानसी को 68 किलोग्राम वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले में चीन की चेनलिंग सोंग के हाथों 1-2 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।
तन्वी ने 57 किलोग्राम वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में कनाडा की एग्निया क्राकोव्स्का को 10-4 से हराया, जबकि कोमल ने 59 किलोग्राम वर्ग में हंगरी की एडा बालाज़ पर 5-2 की शानदार जीत दर्ज कर कांस्य पदक जीता।
भाषा
पंत नमिता
नमिता

Facebook


