हांगझोउ (चीन), 20 जुलाई (भाषा) ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले के नेतृत्व में भारत का मजबूत दल बुधवार से शुरू हो रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप के व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेगा।
भारतीय टीम में मनु और कुसाले के अलावा ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, ईशा सिंह, सुरुचि, एलावेनिल वलारिवन, सिफत कौर सामरा, सोनम उत्तम मस्कर, अनीश भानवाला, राइजा ढिल्लों, गनेमत सेखों और ओलंपियन अनंत जीत सिंह नरुका जैसे प्रमुख निशानेबाज शामिल हैं।
पुरुष 10 मीटर राइफल स्पर्धा पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लों, शाहू तुषार माने और रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल चुनौती पेश करेंगे तो वहीं महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और साक्षी सुनील पाडेकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल जबकि महिलाओं में आशी चौकसे, विदार्सा के. विनोद और सिफ्ट कौर समरा मैदान में होंगी।
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सुरुचि, सैन्यम और ईशा सिंह भारत की अगुवाई करेंगी। पुरुष वर्ग में केदारलिंग बी. उचगांवकर, कमलजीत और आकाश भारद्वाज हिस्सा लेंगे।
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत को टीम में जगह मिली है। वहीं पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में अनीश भानवाला, ओंकार सिंह और भावेश शेखावत भारत की चुनौती पेश करेंगे।
पुरुष ट्रैप स्पर्धा में उदावीर सिंह जाजी, भवनीश मेंदिरत्ता और विवान कपूर उतरेंगे, जबकि महिला ट्रैप में प्रगति दुबे, कीर्ति गुप्ता और राजेश्वरी कुमारी हिस्सा लेंगी।
पुरुष स्कीट में गुरजोत सिंह खंगूरा, परमपाल सिंह गुरोन और अभय सिंह सेखों भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला स्कीट में गणेमत सेखों, दर्शना राठौर और यशस्वी राठौर पर जिम्मेदारी होगी।
भारत 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धाओं में भी अपनी चुनौती पेश करेगा।
प्रतियोगिता का आगाज 22 जुलाई से होगा। पहले दिन 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के पदक विजेताओं का फैसला होगा। विश्व कप 28 जुलाई तक चलेगा, जहां अंतिम दिन 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम और ट्रैप मिश्रित टीम के पदक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
भाषा आनन्द मोना
मोना