दक्षिण कोरिया और जोर्डन के बीच मैच 2-2 से ड्रा

Ads

दक्षिण कोरिया और जोर्डन के बीच मैच 2-2 से ड्रा

  •  
  • Publish Date - January 20, 2024 / 10:03 PM IST,
    Updated On - January 20, 2024 / 10:03 PM IST

दोहा (कतर), 20 जनवरी (एपी) सोन हेयुंग मिन के शुरू में किये गये गोल के बावजूद दक्षिण कोरिया ने शनिवार को यहां एशियाई कप में जोर्डन से 2-2 से ड्रा खेला।

इराक के जापान को 2-1 से हराने वाले उलटफेर के 24 घंटे बाद ही दूसरा उलटफेर देखने को मिल सकता था लेकिन याजान अल अरब ने 90+1वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल ने दो बार की चैम्पियन दक्षिण कोरिया को बराबरी दिलायी।

इस ड्रा से दक्षिण कोरिया और जोर्डन के ग्रुप ई में पहले दो मैच के बाद चार चार अंक हैं।

टोटेनहम के कप्तान सोन हेयुंग मिन ने नौवें मिनट में पेनल्टी से गोल कर दक्षिण कोरिया को 1-0 से आगे किया। जल्द ही जोर्डन ने पार्क योंग वू के आत्मघाती गोल से बराबरी हासिल की।

जोर्डन ने याजान अल नैमत के 45+6वें मिनट में किये गोल से 2-1 से बढ़त बना ली।

पर याजान अल अरब के आत्मघाती गोल ने दक्षिण कोरिया को उलटफेर से बचा लिया। एपी नमिता पंत

पंत