मुश्किल में फंसी कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ेंगे मथीशा पथिराना
मुश्किल में फंसी कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ेंगे मथीशा पथिराना
कोलकाता, 18 अप्रैल (भाषा) श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना आखिरकार शनिवार देर रात कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में शामिल हो रहे हैं जिससे टीम का मनोबल बढ़ेगा जो इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तालिका में सबसे नीचे चल रही है।
टी20 विश्व कप के दौरान पिंडली में आई चोट से उबरने के बाद पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जरूरी फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है और उन्हें अनापत्ति पत्र (एनओसी) भी मिल गया है।
वह इस समय सफर कर रहे हैं और रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
हालाकि टीम के एक सूत्र के अनुसार उन्हें तुरंत अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की संभावना कम है क्योंकि टीम की मेडिकल टीम पहले कुछ ट्रेनिंग सत्र के दौरान उनकी मैच फिटनेस का आकलन करेगी।
केकेआर ने पिछली नीलामी में पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


