Gujarat Lions New Coach: इस पूर्व धाकड़ खिलाड़ी की IPL 2026 में धमाकेदार एंट्री.. बनाये गए इस टीम के कोच, रह चुके हैं पाक टीम के एडवाइजर..
Matthew Hayden Gujarat Lions New Coach: आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया।
Matthew Hayden Gujarat Lions New Coach || Image- The Australian file
- मैथ्यू हेडन बने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी कोच
- आईपीएल 2026 से टीम के साथ जुड़ेंगे
- ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर रहे हैं हेडन
Matthew Hayden Gujarat Lions New Coach: अहमदाबाद: गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दो बार के वनडे विश्व कप विजेता और अपने जमाने के सबसे प्रभावशाली सलामी बल्लेबाजों में से एक हेडन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उन्हें टी20 में बल्लेबाजी का व्यापक अनुभव है और वह इसकी बारीकियों को समझते हैं।
कैसा रहा है मैथ्यू हेडन का करियर?
हेडन ने सभी प्रारूपों में 273 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 15,000 से अधिक रन बनाए और आईसीसी के कई टूर्नामेंट में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, ‘‘मैथ्यू की नियुक्ति हमारे सफर के महत्वपूर्ण मोड़ पर की गई है। शीर्ष स्तर पर उनका अनुभव और उभरती प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता आगामी सत्र में हमारे लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।’’
Matthew Hayden Gujarat Lions New Coach: हेडन ने कहा, “अच्छी बल्लेबाजी दबाव बनाती है। शानदार बल्लेबाजी खेल पर अपना दबदबा बनाती है। गुजरात टाइटन्स में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं।” हेडन ने आईपीएल में भी 32 मैच खेले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के अपने पूर्व साथी मैथ्यू वेड की जगह लेंगे जो पिछले सत्र में गुजरात टाइटंस के सहायक कोच थे।
Gujarat Titans appoint Matthew Hayden as batting coach ahead of IPL 2026
Read @ANI Story | https://t.co/J3KqvnN7l0 #GujaratTitans #MatthewHayden #cricket #IPL2026 pic.twitter.com/DmqVQPJNlC
— ANI Digital (@ani_digital) March 10, 2026
IPL के शेड्युअल में बड़ा बदलाव!
Matthew Hayden Gujarat Lions New Coach: आईपीएल 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहले टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होना था, लेकिन तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसकी घोषणा रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने की। हालांकि IPL की ओर से अभी तक टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
चेपॉक, ईडन गार्डन्स में होते हैं मैच
विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में तीन ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं जो IPL वेन्यू के रूप में इस्तेमाल होते रहे हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से फोन पर बात की
ओडिशा में मतदाता सूची के एसआईआर से पहले अधिकारियों का प्रशिक्षण
गुरुग्राम में निर्माण स्थल पर मिट्टी का टीला ढहने से सात लोगों की मौत; दो गिरफ्तार
यह भी देखें:-
मप्र: सरकार ने गैस और तेल की स्थिति की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं: पेंटागन
नक्सलवाद के खात्मे के बाद मार्च 2027 तक बस्तर से केंद्रीय बलों को हटा लिया जाएगा: उपमुख्यमंत्री

Facebook


