माया और लक्ष्मी के बीच होगा फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस अंडर-16 फाइनल

माया और लक्ष्मी के बीच होगा फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस अंडर-16 फाइनल

माया और लक्ष्मी के बीच होगा फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस अंडर-16 फाइनल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 21, 2022 8:46 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) माया राजेश रेवती और लक्ष्मी सिरी दांडू अपने सेमीफाइनल जीतने के बाद फेनेस्टार ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप के बालिका अंडर-16 फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगी।

सेमीफाइनल में माया ने महिका खन्ना को 6-4 6-4 जबकि लक्ष्मी ने सौम्या रौंधे को 6-3 6-3 से शिकस्त दी।

बालकों के अंडर-16 सेमीफाइनल में हितेश चव्हाण ने महालिंगम के को 7-5 6-4 से और अर्जुन राठी ने देबाशीष साहू को 1-6 7-5 6-2 से हराया।

भाषा

नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में