एमबाप्पे और विनीसियस ने रियाल मैड्रिड को जीत का स्वाद चखाया

Ads

एमबाप्पे और विनीसियस ने रियाल मैड्रिड को जीत का स्वाद चखाया

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 09:56 AM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 09:56 AM IST

मैड्रिड, 22 अप्रैल (एपी) काइलियन एमबाप्पे और विनीसियस जूनियर ने एक-एक गोल किया, जिससे रियाल मैड्रिड ने अलावेस को 2-1 से हराकर चार मैचों के बाद पहली जीत का स्वाद चखा। इस जीत से वह स्पेनिश लीग फुटबाल टूर्नामेंट लालीगा में शीर्ष पर मौजूद बार्सिलोना के करीब पहुंच गया है।

सैंटियागो बर्नाबेउ स्टेडियम में मिली जीत के बाद रियाल मैड्रिड अब बार्सिलोना से छह अंक पीछे रह गया है। बार्सिलोना के 31 मैच में 79 और रियाल मैड्रिड के 32 मैच में 73 अंक हैं।

बायर्न म्यूनिख से हारने के कारण चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के बाद रियाल मैड्रिड का यह पहला मैच था। रियाल मैड्रिड को बायर्न से अपने घरेलू मैदान पर 2-1 से और दूसरे चरण में जर्मनी में 4-3 से हार का सामना करना पड़ा था। उसे लालीगा में पिछले दो मैच में जीत नहीं मिली थी। उसने गिरोना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था जबकि मालोर्का से 2-1 से हार गय था।

एमबाप्पे ने 30वें मिनट में गोल किया। वह इस टूर्नामेंट में अब सर्वाधिक 24 गोल कर चुके हैं। यह फरवरी के बाद इस प्रतियोगिता में उनका पहला गोल भी था।

विनीसियस ने 50वें मिनट में गोल करके मैड्रिड की बढ़त को और मजबूत कर दिया।

एपी

पंत

पंत