एमबापे के विजयी गोल से पीएसजी फ्रांसीसी लीग में शीर्ष पर बरकरार
एमबापे के विजयी गोल से पीएसजी फ्रांसीसी लीग में शीर्ष पर बरकरार
पेरिस, दो अक्टूबर (एपी) काइलन एमबापे के आखिरी क्षणों में किए गए गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने नीस को 2-1 से हराकर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में दो अंक की बढ़त हासिल की।
एमबापे ने खेल के 83वें मिनट में विजयी गोल दागा। इससे फ्रांस का यह स्टार स्ट्राइकर फ्रांसीसी लीग में नेमार के साथ संयुक्त रुप से शीर्ष स्कोरर बन गया है।
लियोनेल मेसी ने खेल के 29वें मिनट में गोल करके पीएसजी को बढ़त दिलाई थी। मेसी का यह लीग में पांचवां गोल है। नीस की तरफ से गेटन लाबोर्डे ने बराबरी का गोल दागा था।
लीग के एक अन्य मैच में रेनेस ने स्ट्रासबर्ग को 3-1 से हराया।
एपी पंत
पंत

Facebook


