मेस्सी ने एक गोल किया और एक गोल में मदद की

Ads

मेस्सी ने एक गोल किया और एक गोल में मदद की

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 12:19 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 12:19 PM IST

चेस्टर (अमेरिका), 20 अगस्त (एपी) लियोनेल मेस्सी ने एक गोल किया और एक गोल करने में मदद की जिससे इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ खेला।

बुधवार रात को खेले गए मैच में 21वें मिनट में मेस्सी के क्रॉस पर लुई सुआरेज़ ने हेडर लगाकर गेंद को फॉरवर्ड डैनियल पिंटर की ओर बढ़ाया, जिन्होंने उस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की।

इसके बाद मेस्सी ने 26वें मिनट में 12 गज की दूरी से गोल दागा। यह अपने पिता के निधन के बाद उनका पहला गोल था।

मेस्सी ने इस सत्र में एमएलएस के 17 मैचों में 13 गोल और नौ असिस्ट (गोल करने में मदद) किए हैं।

पहले हाफ में इंडियाना वासिलेव ने गोल करके यूनियन को बढ़त दिलाई। इसके बाद 18 वर्षीय नील पियरे ने 58वें मिनट में हेडर से गोल दागकर स्कोर बराबर किया।

एपी

पंत

पंत