इंटर मियामी के लिये पहले मैच में मेस्सी के दो गोल

Ads

इंटर मियामी के लिये पहले मैच में मेस्सी के दो गोल

  •  
  • Publish Date - July 26, 2023 / 11:25 AM IST,
    Updated On - July 26, 2023 / 11:25 AM IST

फोर्ट लॉडरडेल ( अमेरिका), 26 जुलाई (एपी) इंटर मियामी के लिये पदार्पण करते हुए अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अटलांटा युनाइटेड के खिलाफ लीग्स कप मैच में दो गोल किये ।

दो गोल करने के अलावा उन्होंने एक गोल में सूत्रधार की भूमिका भी निभाई । उनके दो मैचों में तीन गोल हो गए हैं । इंटर मियामी ने हाफटाइम तक 3 . 0 की बढत बना ली थी जो क्लब के इतिहास में पहली बार हुआ है ।

मियामी ने यह मैच 4 . 0 से जीता । उन्होंने 78वें मिनट में मैदान छोड़ा तो बड़ी संख्या में उनकी दस नंबर की जर्सी पहने प्रशंसकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया ।

एपी मोना

मोना