अटलांटा, सात जुलाई (एपी) लियोनेल मेस्सी ने मिस्र के खिलाफ मंगलवार को इस विश्व कप में अपना आठवां गोल दागा और ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में आगे निकलने के साथ टूर्नामेंट में लगातार गोल करने का सिलसिला नौ मैचों का कर लिया ।
मेस्सी ने विश्व कप कैरियर का 21वां और इस विश्व कप का आठवां गोल 83वें मिनट में गोंजालो मोंटियेल की मदद से दागा और अर्जेंटीना को 2 . 2 से बराबरी भी दिलाई । इससे पहले 19वें मिनट में वह पेनल्टी चूक गए थे ।
विश्व कप के मैचों में लगातार गोल करने का मेस्सी का सिलसिला 2022 से चला आ रहा है । वह लगातार नौ मैचों में 13 गोल कर चुके हैं ।
‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में वह फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड से एक गोल आगे निकल गए हैं ।
इंग्लैंड के हैरी केन के छह गोल हैं । मेस्सी 2022 विश्व कप में ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में एमबाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर थे । वहीं 2014 में उन्होंने चार गोल करके तीसरा स्थान हासिल किया था ।
एपी
मोना
मोना