मेस्सी ने गोल किया, इंटर मियामी सेमीफाइनल में

Ads

मेस्सी ने गोल किया, इंटर मियामी सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - August 12, 2023 / 02:45 PM IST,
    Updated On - August 12, 2023 / 02:45 PM IST

फोर्ट लॉडरडेल (फ्लोरिडा), 12 अगस्त (एपी) इंटर मियामी ने लीग्स कप क्वार्टरफाइनल में चार्लोट को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें लियोनल मेस्सी ने अपने नये क्लब के लिए 86वें मिनट में गोल दागा।

पिछले साल अर्जेंटीना को विश्व कप खिताब दिलाने वाले सात बार के ‘बैलन डिओर’ मेस्सी का यह अपने नये क्लब के लिए पांच मैचों में आठवां गोल था।

मेस्सी ने मियामी के अपने सभी पांच मैचों में गोल किये हैं।

जोसेफ मार्टिनेज ने 12वें और रोबर्ट टेलर ने 32वें मिनट में गोल किये। क्लब के लिए एडिल्सन मलांडा ने 78वें मिनट में आत्मघाती गोल किया।

अब सेमीफाइनल में इंटर मियामी का सामना मेक्सिको के क्लब क्वूरेटारो से होगा जिन्होंने फिलेडेल्फिया यूनियन को 2-1 से हराया।

एपी नमिता

नमिता