मेस्सी की पहली विश्व कप हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3 . 0 से हराया

मेस्सी की पहली विश्व कप हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3 . 0 से हराया

मेस्सी की पहली विश्व कप हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3 . 0 से हराया
Modified Date: June 17, 2026 / 09:16 am IST
Published Date: June 17, 2026 9:16 am IST

कंसास सिटी, 17 जून (एपी) लियोनेल मेस्सी की पहली विश्व कप हैट्रिक के दम पर गत चैम्पियन अर्जेंटीना ने ग्रुप चरण के पहले मैच में अल्जीरिया को 3 . 0 से हरा दिया ।

अब मेस्सी के 16 विश्व कप गोल हो गए हैं जिससे वह जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में बराबरी पर आ गए हैं ।

इंटर मियामी के अपने साथी रौद्रिगो डि पॉल के पास के दम पर मेस्सी ने शुरूआती मिनटों में पहला गोल दागा । दूसरा गोल दूसरे हाफ की शुरूआत में किया और तीसरा आखिरी मिनटों में दागा जिसके बाद दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया ।

अर्जेंटीना के लिये सर्बिया और मोंटेनीग्रो के खिलाफ विश्व कप में पदार्पण के 20 साल बाद मेस्सी ने यह गोल दागा है । उन्होंने तब अपने पहले विश्व कप मैच में भी गोल किया था ।

पिछली बार कतर में हुए विश्व कप में अर्जेंटीना को पहले मैच में सउदी अरब ने हराया था लेकिन उसके बाद अपने अभियान को ढर्रे पर लाकर तीसरा विश्व खिताब जीता ।

अगले सप्ताह 39 वर्ष के होने जा रहे मेस्सी के खेल को देखकर कहीं नहीं लगा कि टूर्नामेंट से पहले वह जांघ की मांसपेशी में चोट से जूझ रहे थे । उनके नाम और भी गोल हो सकते थे लेकिन एक आफ साइड हो गया और दूसरा शॉट क्रॉसबार से टकरा गया ।

अब अर्जेंटीना का सामना सोमवार को आस्ट्रिया से और 27 जून को जोर्डन से होगा । वहीं अल्जीरिया सोमवार को जोर्डन से और 27 जून को आस्ट्रिया से खेलेगा ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में