माइकल शूमाकर का बेटा मिक एफवन अभ्यास में पदार्पण करेगा

Ads

माइकल शूमाकर का बेटा मिक एफवन अभ्यास में पदार्पण करेगा

  •  
  • Publish Date - September 29, 2020 / 02:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

मारानेलो, 29 सितंबर ( एपी ) महान फार्मूला वन रेसर माइकल शूमाकर का बेटा मिक अगले सप्ताह पहली बार आधिकारिक एफवन अभ्यास ड्राइव में पदार्पण करेगा । फेरारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

शूमाकर नौ अक्टूबर को फेरारी के युवा ड्राइवर कार्यक्रम के तहत अल्फा रोमियो में अभ्यास ड्राइव में भाग लेंगे ।

उन्होंने एक बयान में कहा ,‘‘ मैं इस अभ्यास में भाग लेने का मौका मिलने से काफी रोमांचित हूं । मैं बहुत अच्छी तैयारी के साथ उतरूंगा ताकि टीम में जगह बना सकूं ।’’

21 वर्ष का मिक फार्मूला टू अंकतालिका में शीर्ष पर है । उसने यूरोपीय फार्मूला थ्री चैम्पियनशिप 2018 जीती थी ।

एपी

मोना

मोना