Mitchell Santner T20 World Cup Final: हमें एक महान टीम ने हराया…फाइनल हारने के बाद कीवी कप्तान ने माना भारत की ताकत, कहा- हम अंडरडॉग थे..

Ads

Mitchell Santner T20 World Cup Final: हमें एक महान टीम ने हराया...फाइनल हारने के बाद कीवी कप्तान ने माना भारत की ताकत, कहा- हम अंडरडॉग थे..

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 07:03 AM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 07:05 AM IST

Mitchell Santner T20 World Cup Final/Image Source: ICC

HIGHLIGHTS
  • फाइनल में मिली करारी हार
  • सेंटनर ने माना भारत का दबदबा
  • न्यूजीलैंड कप्तान का बयान वायरल

अहमदाबाद: Mitchell Santner T20 World Cup Final:  भारत से फाइनल में 96 रन से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर ने कहा कि टी20 विश्व कप के फाइनल में उनकी टीम को एक महान टीम ने हराया । सेंटनेर ने मैच के बाद कहा ,‘‘ आज हमें एक महान टीम ने बेहतरीन दर्शकों के सामने हरा दिया ।’’  उन्होंने कहा ,‘‘ यह अच्छी विकेट थी । हम पावरप्ले में कुछ विकेट लेते तो भारत को 220 तक रोक सकते थे । यह अच्छा लक्ष्य होता ।’’

फाइनल हारने के बाद सेंटनर का बड़ा बयान (T20 World Cup 2026 Final Result)

उन्होंने कहा ,‘‘ लगातार फाइनल्स हारना अच्छा नहीं है । भारत को हराना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है । हम अंडरडॉग थे ।’’उन्होंने कहा ,‘‘ भारत को अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने के लिये बधाई । मुझे लगता है कि स्काय (सूर्यकुमार यादव) और टीम को अपने प्रदर्शन पर गर्व होगा ।’’

भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा (India vs New Zealand)

Mitchell Santner T20 World Cup Final:  सूर्यकुमार यादव की टीम ने भारतीय क्रिकेट का एक और स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत को तीसरी बार टी20 विश्व कप दिलाया जिसमें संजू सैमसन की भूमिका अहम रही तो जसप्रीत बुमराह के योगदान को भी याद रखा जायेगा । भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली पुरूष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनी । इसके साथ ही तीन साल पहले इसी मैदान पर आस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप फाइनल हारने वाली रोहित शर्मा की टीम के पुराने जख्मों पर भी मरहम लग गया होगा । संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89 और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52 रन बनाकर भारत को पावरप्ले में ही 98 रन तक पहुंचाते हुए जीत की नींव रख दी थी । भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 255 रन बनाये ।

Mitchell Santner T20 World Cup Final:  न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर को कोल मैकोंची की जगह जैकब डफी को अंतिम एकादश में उतारने का खामियाजा भुगतना पड़ा । करीब 86000 दर्शकों के सामने न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर आउट हो गई । मुंबई के चैंबूर में रहने वाले सूर्यकुमार ने अपना नाम महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तानों में शामिल कर लिया । वहीं लगातार दो टी20 विश्व कप जिताने वाले कोच गौतम गंभीर के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता । जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाते हुए साबित कर दिया कि वह दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज क्यो है । उनका इस विश्व कप में प्रदर्शन क्रिकेट की किवदंतियों में शुमार रहेगा ।आईपीएल के बड़े बड़े सितारों से भरी यह भारतीय टीम पहले ही से खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थी । हर मैच में एक नये ‘मैच विनर’ के साथ यह दावा और पुख्ता होता चला गया ।

यह भी पढ़ें

"Mitchell Santner Statement T20 World Cup Final" में क्या कहा गया?

"Mitchell Santner Statement T20 World Cup Final" में न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि उनकी टीम को एक महान टीम ने हराया और भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।

"India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Result" क्या रहा?

"India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Result" के अनुसार भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

"Mitchell Santner on India Victory" को लेकर उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी?

"Mitchell Santner on India Victory" में उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने के लिए बधाई और कप्तान सूर्यकुमार यादव तथा उनकी टीम को अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए।