म्लादेनोविच और गुओ की जोड़ी बनी विम्बलडन महिला युगल चैंपियन

Ads

म्लादेनोविच और गुओ की जोड़ी बनी विम्बलडन महिला युगल चैंपियन

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 08:46 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 08:46 PM IST

लंदन, 12 जुलाई (एपी) क्रिस्टीना म्लादेनोविच और गुओ हान्यू की जोड़ी ने रविवार को विम्बलडन फाइनल में गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और लुइसा स्टेफ़नी को 6-3, 7-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

म्लादेनोविच का यह सातवां युगल खिताब है। उन्होंने अलग-अलग साथियों के साथ चार बार फ्रेंच ओपन और दो बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता है, लेकिन 2014 में वह अपना एकमात्र पिछला विम्बलडन फाइनल हार गई थीं।

फ्रांस की इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘यह सच में एक सपने जैसा है। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि अभी क्या हुआ है।’’

म्लादेनोविच और चीन की गुओ ने इस साल ही एक साथ खेलना शुरू किया है। एक जोड़ी के तौर पर यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

यूएस ओपन में दो बाद युगल चैंपियन रही कनाडा की डाब्रोव्स्की तीसरी बार विम्बलडन के युगल वर्ग में उपविजेता रही। वह इससे पहले 2019 और 2024 के फाइनल भी हार चुकी हैं।

ब्राजील की स्टेफनी का पहला ग्रैंड स्लैम युगल फाइनल था।

एपी

आनन्द नमिता

नमिता