नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) मोहाली के मिनर्वा पब्लिक स्कूल सीआईएससीई ने केरल के मकदूमिया इस्लामिक कल्चरल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल को 3-2 से हराकर 65वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में लड़कों के जूनियर वर्ग (अंडर-17) का खिताब जीता।
झारखंड के गुमला स्थित सेंट पैट्रिक हाई स्कूल ने लड़कियों के जूनियर वर्ग (अंडर-17), जबकि पश्चिम बंगाल के झारग्राम स्थित माणिक पारा विवेकानंद विद्यापीठ ने लड़कों के सब जूनियर वर्ग (अंडर-15) के खिताब जीते।
फाइनल में वायुसेना प्रमुख और सुब्रतो मुखर्जी खेल शिक्षा सोसायटी के अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उपस्थित थे। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विजेता टीमों को 5,00,000 रुपये और उपविजेता को 3,00,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली।
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द