Mohammad Amir in IPL 2027: अगला IPL सीजन खेलते नजर आएगा पाकिस्तान का ये पूर्व खिलाड़ी!.. इस तरह हासिल कर ली पात्रता, बड़ा सवाल, क्या हो पायेगा रजिस्ट्रेशन?.. जानें

Mohammad Amir in the Indian Premier League 2027: ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद मोहम्मद आमिर IPL खेलने के योग्य बने, 2027 ऑक्शन में एंट्री संभव मानी जा रही।

Mohammad Amir in IPL 2027: अगला IPL सीजन खेलते नजर आएगा पाकिस्तान का ये पूर्व खिलाड़ी!.. इस तरह हासिल कर ली पात्रता, बड़ा सवाल, क्या हो पायेगा रजिस्ट्रेशन?.. जानें

Mohammad Amir in IPL 2027 || Image- ESPNcricinfo file

Modified Date: May 20, 2026 / 11:56 pm IST
Published Date: May 20, 2026 11:53 pm IST

लन्दन: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने के लिए एलिजिबल हो गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज को ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है, जिसके बाद उनके IPL में खेलने की संभावना बढ़ गई है। (Mohammad Amir in IPL 2027) आमिर ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूसरी बार संन्यास ले लिया था। इससे पहले उन्होंने बताया था कि वह अपनी पत्नी नरजिस खान के जरिए ब्रिटिश पासपोर्ट लेने की प्रक्रिया में हैं। नरजिस खान ब्रिटेन की नागरिक हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

2026 से IPL खेलने की उम्मीद

ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद आमिर अब विदेशी खिलाड़ी के रूप में IPL में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस खबर को तब और बल मिला जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नागरिकता बदलने से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की। आमिर ने पाकिस्तानी चैट शो ‘हारना मना है’ में भी कहा था कि अगर उन्हें ब्रिटिश पासपोर्ट मिल जाता है, तो वह 2026 से IPL में खेलने के योग्य हो जाएंगे। तब उन्होंने कहा था, “अगर मौका मिला तो मैं जरूर IPL खेलना चाहूंगा।”

पाकिस्तानी खिलाड़ी IPL में क्यों नहीं खेलते?

दरअसल साल 2008 में IPL के पहले सीजन में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी खेले थे। इनमें शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, शोएब मलिक और सोहेल तनवीर जैसे बड़े नाम शामिल थे। (Mohammad Amir in IPL 2027) लेकिन मुंबई आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की IPL में एंट्री लगभग बंद हो गई। तब से कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी इस लीग में नहीं खेला है।

अजहर महमूद बने थे अपवाद

हालांकि, अज़हर महमूद एक ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद IPL खेला। उन्होंने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेला था .क्योंकि उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट था, इसलिए उन्हें पाकिस्तानी नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाड़ी के रूप में रजिस्टर किया गया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बड़ा नाम हैं आमिर

34 वर्षीय मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 मैच खेले हैं। वह अपनी स्विंग गेंदबाजी और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। (Mohammad Amir in IPL 2027) अगर आमिर आधिकारिक तौर पर IPL ऑक्शन में शामिल होते हैं, तो कई टीमें उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

राहुल की ओर से प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल शब्द उनकी ‘मानसिक दिवालियापन’ का संकेत : भाजपा नेता

सौर, पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए पांच साल में सात लाख एकड़ जमीन की जरूरत: कोलियर्स

महाराष्ट्र: रायगढ़ में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेता राजस्व अधिकारी गिरफ्तार

शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी: सतीशन

न्यायालय ने जनगणना के दौरान जातिगत गणना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown