मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने चेन्नइयिन एफसी को गोल रहित ड्रॉ पर रोका

Ads

मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने चेन्नइयिन एफसी को गोल रहित ड्रॉ पर रोका

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 10:48 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 10:48 PM IST

चेन्नई, 21 अप्रैल (भाषा) मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने मंगलवार को खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मुकाबले में चेन्नइयिन एफसी को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया।

इस परिणाम के साथ चेन्नइयिन एफसी नौ मैचों में नौ अंक लेकर तालिका में एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब दो अंकों के साथ सबसे निचले स्थान पर बना हुआ है।

चेन्नई की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और दूसरे ही मिनट में गोल का मौका बनाया। इमरान ने आक्रामक क्षेत्र में जगह बनाकर गोलकीपर पदम छेत्री को कड़ी चुनौती दी, लेकिन उन्होंने शानदार बचाव किया। रिबाउंड पर डेनियल चीमा चुक्वू के पास मौका आया, लेकिन वह समय पर प्रतिक्रिया नहीं दे सके और बाद में इसे ऑफसाइड करार दिया गया।

भाषा

आनन्द

आनन्द