कमिंग्स के गोल से मोहन बागान ने चेन्नईयिन एफसी को हराया

Ads

कमिंग्स के गोल से मोहन बागान ने चेन्नईयिन एफसी को हराया

  •  
  • Publish Date - November 30, 2024 / 10:01 PM IST,
    Updated On - November 30, 2024 / 10:01 PM IST

कोलकाता, 30 नवंबर (भाषा) जेसन कमिंग्स के अंत में किये गये गोल की बदौलत मोहन बागान ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईपीएल) के फुटबॉल मुकाबले में चेन्नईयिन एफसी को 1-0 से शिकस्त दी।

ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर कमिंग्स को जैसे ही बेंच से मैदान में उतारा गया, उन्होंने कुछ क्षण बाद 86वें मिनट में गोल दाग दिया।

गत शील्ड विजेता अब 13 टीम की तालिका में गोल अंतर में बेंगलुरु एफसी से आगे शीर्ष पर है और उसके नौ मैच में 20 अंक हैं।

चेन्नईयिन एफसी के 10 मैच में 12 अंक हैं और वह आठवे स्थान पर है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द