मूनी का शतक, ऑस्ट्रेलियाई टीम 412 रन पर सिमटी

Ads

मूनी का शतक, ऑस्ट्रेलियाई टीम 412 रन पर सिमटी

  •  
  • Publish Date - September 20, 2025 / 05:21 PM IST,
    Updated On - September 20, 2025 / 05:21 PM IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) बेथ मूनी (139 रन) के शतक और दो अन्य खिलाड़ियों की अर्धशतकीय पारियों के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को यहां भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 47.5 ओवर में 412 रन पर सिमट गई।

जॉर्जिया वॉल ने 81 और एलिस पैरी ने 68 रन से अर्धशतक जड़े।

भारत के लिए अरूंधति रेड्डी ने तीन जबकि रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो दो विकेट हासिल किए। स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने एक एक विकेट झटका।

भाषा नमिता

नमिता