लद्दाख मैराथन में 8,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया

लद्दाख मैराथन में 8,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया

लद्दाख मैराथन में 8,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया
Modified Date: September 13, 2026 / 10:33 am IST
Published Date: September 13, 2026 10:33 am IST

लेह, 13 सितंबर (भाषा) भारत और विदेशों के 8000 से अधिक धावकों ने रविवार को यहां लद्दाख मैराथन में भाग लिया।

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 42 किलोमीटर की मैराथन और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सक्सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख में भारत और दुनिया भर के धावकों को एक साथ अपनी सहनशक्ति, दृढ़ संकल्प और रोमांच की भावना का प्रदर्शन करते हुए देखना प्रेरणादायक है।’’

उन्होंने प्रतिभागियों, आयोजकों, स्वयंसेवकों और सहायक टीमों को बधाई देते हुए कहा कि लद्दाख मैराथन की बढ़ती लोकप्रियता ने इसे एक प्रतिष्ठित वैश्विक खेल आयोजन के रूप में स्थापित कर दिया है।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में