Ind Vs Pak Match: सूर्या की सेना ने लगाई पाकिस्तान की ‘लंका’, देशभर में खुशी की लहर, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

Ads

सूर्या ने सेना ने लगाई पाकिस्तान की 'लंका', देशभर में खुशी की लहर, MP-CG CM Congratulate To Team India

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 11:56 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 12:12 AM IST

Ind Vs Pak Match Result:

नई दिल्लीः Ind Vs Pak Match Result: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हराया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत से देश भर में खुशी की लहर है।

भारत की इस जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री ने लिखा कि बहुत बढ़िया खेला #TeamIndia 👏
फ़ॉर्मेट, जगह और तारीखें बदल सकती हैं, लेकिन #IndvsPak का नतीजा एक जैसा रहता है। पूरी टीम को बधाई। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान हर बार “इस बार पक्का” कहकर आता है… और हर बार “अब अगली बार” बोलकर लौट जाता है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह महाविजय पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। जय हो टीम इंडिया!

MP के सीएम मोहन यादव ने कही ये बात

Ind Vs Pak Match Result: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि यह सिर्फ जीत नहीं, एक जश्न है पूरे भारत का। T20WorldCup2026 के रोमांचक मुकाबले में हमारी भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ियों की पाकिस्तान पर गौरवशाली जीत की देशवासियों और विशेषकर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई

भारतीय टीम की इस जीत पर सीएम साय ने लिखा कि महाशिवरात्रि पर महाविजय की हार्दिक बधाई! आज श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित कर राष्ट्र का मान बढ़ाया है। हमारे जांबाज खिलाड़ियों ने पाकिस्तान पर दबदबा कायम रखते हुए एक और यादगार जीत दर्ज की है। यह विजय करोड़ों देशवासियों के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए मंगलकामनाएँ।

यह भी पढ़ें