मुंबई सिटी एफसी ने नाईजीरिया के स्ट्राइकर ओगबेचे से अनुबंध किया

Ads

मुंबई सिटी एफसी ने नाईजीरिया के स्ट्राइकर ओगबेचे से अनुबंध किया

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 09:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

मुंबई, 21 अक्टूबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग टीम मुंबई सिटी एफसी ने बुधवार को नाईजीरिया के स्ट्राइकर बार्थोलोम्यू ओगबेचे को आगामी 2020-21 सत्र के लिए अनुबंधित करने की घोषणा की।

नाईजीरिया का यह सेंटर फारवर्ड एक साल के करार पर टीम से जुड़ा है।

ओगबेचे ने अपने युवा करियर की शुरुआत नाईजीरियर में लोबी स्टार्स के साथ की और फिर पेरिस सेंट जर्मेन की युवा टीम से जुड़े। उन्होंने 2001-02 में फ्रांस की इस दिग्गज टीम के साथ सीनियर वर्ग में पदार्पण किया।

ओगबेचे नाईजीरिया और फ्रांस के अलावा यूएई, स्पेन, यूनान, इंग्लैंड और नीदरलैंड के क्लबों का हिस्सा रह चुके हैं।

इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने 2018-19 सत्र में नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी की कमान संभाली और 18 मैचों में 12 गोल किए। उन्होंने आईएसएल के 2019-20 सत्र में केरल ब्लास्टर्स की ओर से 16 मैचों में 15 गोल दागे और संयुक्त रूप से लीग के शीर्ष स्कोरर रहे।

ओगबेचे ने नाईजीरिया की ओर से कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 2002 फीफा विश्व कप के दो मैच भी शामिल हैं।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द