मुंबई इंडिंयस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 97 रन पर समेटा

मुंबई इंडिंयस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 97 रन पर समेटा

मुंबई इंडिंयस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 97 रन पर समेटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: May 12, 2022 9:11 pm IST

मुंबई, 12 मई (भाषा) मुंबई इंडियंस ने गुरूवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 16 ओवर में 97 रन पर समेट दिया जो इस टी20 लीग में उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है।

मुंबई इंडियंस के लिये डेनियल सैम्स ने तीन जबकि रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय ने दो दो विकेट हासिल किये। जसप्रीत बुमराह और रमनदीप सिंह को एक एक विकेट मिला।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिये कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 36 और ड्वेन ब्रावो ने 12 रन बनाये।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में