मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को छह विकेट पर 131 रन पर रोका

Ads

मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को छह विकेट पर 131 रन पर रोका

  •  
  • Publish Date - March 2, 2024 / 09:01 PM IST,
    Updated On - March 2, 2024 / 09:01 PM IST

बेंगलुरु, दो मार्च (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने शनिवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के टी20 मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 131 रन बनाये।

एलिसे पैरी नाबाद 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा जॉर्जिया वारेहैम ने 27 रन का योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस के लिए नैट साइवर ब्रंट और पूजा वस्त्राकर ने दो दो विकेट हासिल किये। इसी वोंग और साइका इशाक को एक एक विकेट मिला।

भाषा नमिता

नमिता