मोहाली, तीन मई ( भाषा) मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में बुधवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।
तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ चोट के कारण बाहर हैं जिनकी जगह मुंबई टीम में आकाश मढवाल को शामिल किया गया ।
पंजाब टीम में मैथ्यू शॉर्ट की जगह कैगिसो रबाडा ने ली ।
भाषा मोना
मोना