मुनार ने शीर्ष वरीय मुसेटी को हराकर चिली ओपन से बाहर किया

मुनार ने शीर्ष वरीय मुसेटी को हराकर चिली ओपन से बाहर किया

मुनार ने शीर्ष वरीय मुसेटी को हराकर चिली ओपन से बाहर किया
Modified Date: March 2, 2023 / 01:36 pm IST
Published Date: March 2, 2023 1:36 pm IST

सेंटियागो (चिली), दो मार्च (एपी) स्पेन के जेउमे मुनार ने यहां चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय लोरेंजो मुसेटी को सीधे सेट में हराकर उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इटली के दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी मुसेटी के खिलाफ मुनार ने 6-4 6-4 से जीत दर्ज की।

दुनिया के 66वें नंबर के खिलाड़ी मुनार अगले दौर में ब्राजील के थिएगो मोंटेइरो से भिड़ेंगे जिन्होंने इटली के मार्को चेचिनातो को बुधवार को 3-6 6-3 6-2 से हराया।

एक अन्य मुकाबले में जर्मनी के क्वालीफायर यानिक हैफमैन ने रॉबर्टो कार्बालेस बेइना को 7-6(6) 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में