चोट के कारण इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हुए दिग्गज खिलाड़ी, विश्व रैकिंग में कई बार रहे नंबर वन…

Ads

कूल्हे की चोट के कारण फ्रेंच ओपन में नहीं खेल पाएंगे नडाल : Nadal will not be able to play in the French Open due to hip injury

  •  
  • Publish Date - May 18, 2023 / 09:35 PM IST,
    Updated On - May 18, 2023 / 10:04 PM IST

पेरिस । दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने गुरुवार को घोषणा की कि कूल्हे की चोट के कारण वह फ्रेंच ओपन से हट रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि 2024 उनके पेशेवर करियर का अंतिम सत्र होगा। क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 14 खिताब जीतने वाले नडाल 2005 में इस टूर्नामेंट में पदार्पण के बाद पहली बार इसमें नहीं खेल पाएंगे। अगले महीने 37 वर्ष के होने वाले नडाल ने स्पेन के मेनाकोर में अपनी टेनिस अकादमी में एक संवाददाता सम्मेलन में दौरान अपनी वापसी और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह टेनिस टूर पर वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं करना चाहते हैं लेकिन उम्मीद करते हैं कि इसमें कुछ महीने लगेंगे। इस 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने कहा, ‘‘आप कभी नहीं जानते कि भविष्य में चीजें कैसी होंगी लेकिन मेरा इरादा है कि अगला साल मेरा आखिरी साल (पेशेवर टूर पर) होगा।’’

यह भी पढ़े : SRH vs RCB : सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन खेल रहे तूफानी पारी, 25 गेंदो पर बना डाले 52 रन… 

पेरिस में रोलां गैरो पर 28 मई को फ्रेंच ओपन शुरू होगा। नडाल ने फ्रेंच ओपन में 18 बार हिस्सा लेते हुए 112 मैच जीते हैं और उन्हें सिर्फ तीन बार हार का सामना करना पड़ा है जो किसी भी एक ग्रैंडस्लैम में महिला और पुरुष वर्ग में विश्व रिकॉर्ड है। जब नडाल ने पिछले साल 36 साल की उम्र में पैर के पुराने दर्द से जूझते हुए ट्रॉफी जीती तो वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे उम्रदराज चैंपियन बन गए। नडाल ने कहा, ‘‘मैं रुकने जा रहा हूं, मैं ट्रेनिंग नहीं कर रहा। मैं ट्रेनिंग के लिए तैयार नहीं हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन कई महीनों में निराशा के कई क्षणों का सामना करना पड़ा और मैं हताशा से निपट सकता हूं लेकिन एक समय आता है जब आपको रुकना पड़ता है।’’

यह भी पढ़े : इन राशिवालों की चमकने वाली है किस्मत, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता