आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में बेरांकिस से भिड़ेंगे नागल

आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में बेरांकिस से भिड़ेंगे नागल

आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में बेरांकिस से भिड़ेंगे नागल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: February 5, 2021 11:14 am IST

मेलबर्न, पांच फरवरी (भाषा) सुमित नागल को यहां आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर के मुकाबले में शीर्ष 10 के किसी खलाड़ी से भिड़ने की उम्मीद थी लेकिन भारतीय टेनिस खिलाड़ी को शुक्रवार को ड्रा के अनुसार लिथुआनिया के रिकार्डस बेरांकिस के खिलाफ खेलना है।

दुनिया के 72वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ यह नागल की दूसरे हफ्ते में दूसरी भिड़ंत होगी। वह इस हफ्ते के शुरू में आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के लिये आयोजित टूर्नामेंट में इस लिथुआनियाई खिलाड़ी से हार गये थे।

अगर नागल पहले दौर की बाधा पार कर लेते हैं तो वाइल्ड कार्डधारी भारतीय का सामना 19वें वरीय रूसी कारेन खाचानोव या स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी एलेक्सांद्र वुकिच से होगा।

दुनिया के 139वें नंबर के खिलाड़ी नागल तीसरी बार ग्रैंडस्लैम पुरूष एकल में हिस्सा लेंगे। वह दो बार अमेरिकी ओपन (2019, 2020) में खेल चुके हैं।

हालांकि अंकिता रैना महिला एकल के कट में जगह नहीं बना सकी। पुरूष युगल में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण अपने जोड़ीदारों के साथ खेलेंगे।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में